Monday, December 27, 2010

उन्हें बेटा देना मौला !! वे हमें रीअक्टर देंगे !

सरकोजी दम्पति फतेहपुर सिकरी की दरगाह पर बेटे के जन्म की दुआ मांगकर फ्रांस लोट गए....सलीम चिश्ती के वारिसो ने उन्हें विश्वाश दिलाया की जल्द ही उनके घर में एक बेटे की किल्कारिया गूंजेगी [ स्मरण रहे -अपनी पहली शादियों से दोनों के यहाँ बच्चे है ].किसी भी सामजिक संघटन ने आवाज नहीं उठाई , न ही महिला संगठनो ने बेटे / बेटी के नाम पर सरकोजी मुर्दाबाद के नारे लगाए. एक बार अमिताभ बच्चन के मुह से सिर्फ इतना निकल गया था की वे एक पोते की कामना करते है....बस सारे देश को लगा था की इस 'देशद्रोह ' के लिए अमिताभ को कड़ी सजा मिलना चाहिए . बेचारे अमिताभ मिडिया के सामने पन्द्र दिन तक सफाई देते रहे थे. देखा जाए तो सारे प्रकरण में कोई बुराई नहीं है. हमें अपने देश के लिए पामाणु रीअक्टोर चाहिए जो फ्रांस हमें देगा....बदले में हमारी कोई दरगाह कार्ला ब्रूनी को वारिस अता करती है तो इससे बड़िया 'डील . नहीं हो सकती....

No comments:

Post a Comment