Showing posts with label फेसबुक. Show all posts
Showing posts with label फेसबुक. Show all posts

Tuesday, December 28, 2010

साला में तो साहब बन गया ......

इन दिनों बड़ी हर्षित अवस्था से गुजर रहा हु . सारा दिन उल्लास से गुजर रहा है . मेरी इस मनोदशा के लिए इस बात को कतई जिम्मेवार न माना जाए कि मुझे आज भी प्याज पंद्रह -बीस रूपये किलो मिल रहे है !!कहाँ से मिल रहे है यह फिलहाल राज रहने दे. मेरी ख़ुशी का ठिकाना कुछ इ मेल है, जो बिला नागा मुझे प्राप्त हो रहे है . ब्रिटेन कि एक कंपनी ने मुझे सात लाख लोगो में से सलेक्ट किया है. उनके अनुसार में बगेर कुछ किये धरे बारह लाख पोंड का हकदार हो गया हु. दूसरा इ मेल नाइजीरिया कि लड़की का है, इन मोहतरमा के परिवार में कोई नहीं बचा है. सभी लोग एक गृह युद्ध में मारे जा चुके है.बेचारी अकेली जान एक चर्च में शरण लिए हुए है. इनके पिता एक वसीयत कर गए है कि सात करोड़ डॉलर कि राशि उन्हें तभी मिलेगी जब ये ग्रजुअशन कर लेगी अब दिक्कत यह है नाइजीरिया के हालत के चलते ग्रजुअशन वहां तो हो नहीं सकता लिहाजा कालेज की पदाई भारत में होगी.इन मोहतरमा को वहां बेठे बेठे यह महसूस हो गया है कि इस समय भारत में शरीफ और भरोसा करने लायक कोई है तो वह सिर्फ में हु.इन्होने तो यह तक लिख दिया है कि इन्हें सात करोड़ डॉलर से कोई मोह नहीं है यह रकम भारत आने से पहले ही मेरे नाम करने को तेयार है.इन दोनों लोगो कि इ मेल में कई बार डीलीट कर चुका हु परन्तु इनका विश्वास मेरे प्रति कम नहीं हो रहा है. मेरी सुविधाके लिए दोनों नेमेरी कुछ व्यक्तिगत जानकारी मांगी है..बैंक अकाउंट नं, मेरा पेन नं. आदि इत्यादि .अब बताओ होगा कोई और दूसरा मेरे जेसा किस्मत वाला ?


फिलहाल तो मेरे पड़ोसियों को भी मुझ में दिलचस्पी नहीं है.अब मिलो दूर बेठा कोई अनजान, मुझ पर भरोसा कर मेरे बारे में कुछ जानना चाहता है तो क्या हर्ज है..कम्पुटर जिसने मुझे सात लाख लोगो में से सेलेक्ट किया, गलत नहीं हो सकता. एक यूवा परदेशी लड़की का दिल गलत नहीं हो सकता..जो मेरी फोटो देखे बगेर मुझे अपनी जिन्दगी का खेवनहार बना रही है. तो मित्रो यह सब आज इसलिए बता रहा हु की इतने पेसे ने मेरा दिमाग खराब नहीं किया है और फेसबुक के दोस्तों को बताना मेरा फर्ज है. अब आप चाहे तो बधाइयो का अम्बार लगा सकते है.में तो नोट गिनने की प्रेक्टिस शुरू कर रहा हु .....