Monday, December 27, 2010

भाई मेरे पास माँ है !!



बरसो तक सिने प्रेमियों को लुभाने वाले शशि कपूर गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है. खबरों के युग में यह विडम्बना है की 25 दिसम्बर को जब तक अमिताभ बच्चन उनके हाल जानने नहीं गए तब तक हिंदी सिने प्रेमियों को मस्तमौला और लुभावनी शक्ल वाले इस कलाकार के बारे में कुछ पता नहीं था..बरसो पहले अपनी फिल्म ''उत्सव'' के लिए शशि कपूर ने अपना वजन बढाया था और फिर उसे कम नहीं कर पाए. यही उनकी गंभीर बीमारियों का सबब बना.
अपने ब्लॉग में अमिताभ ने शशि कपूर के साथ छोटी सी मुलाकात को विस्तार से लिखा है .
Time and tide wait for no one। They move within their designated realms, irrespective of consequence. They care not for what their consequence may generate, they move in an unstoppable rhythm, to reach a destination that we can never aspire to reach, or have no inkling of. But what they leave behind is what we bear and contend with.
'त्रिशूल ' दीवार ' सुहाग ' चोरी मेरा काम ' दो और दो पांच , जेसी फिल्मो से हमें मोह लेने वाले शशि कपूर को आज हमारी दुआओं की जरुरत है. अँधेरे में परदे पर चुनचुनाती छवियो की जिन्दगी का यह कड़वा सच है कि जेसे ही आर्क लाइट की रौशनी उन पर से हटती है दुनिया उन्हें बिसार देती है. दो दिन पूर्व ब्लेक एंड वहाईट के जमाने की सितारा अभिनेत्री 'नलिनी जयवंत' की म्रत्यु की खबर उनके रिश्तेदारों को नौकर के माध्यम से मिली...चकाचोंध से भरा फिल्म संसार वाकई डरावना है .

3 comments:

  1. राजेश जी ये फ़िल्मी दुनियां है ...जब तक बाज़ार में आप ही लोग बोली लागतें है आप की पूछ रहती है .....वाकई में एक सर्मसार करने वाली खबर है इस देश में ...पर .....ये इस फ़िल्मी दुइयाँ की विडंबना है ....मना कुमारी से लेकर जीनत ...परवान ...अदि अदि इतहास फार पड़ा है ....उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कमाना करतें है हम सब !!!!!!धन्यवाद जी !!!!!!!!!!!!1.NIRMAL PANERI

    ReplyDelete
  2. राजेश जी ये फ़िल्मी दुनियां है ...जब तक बाज़ार में आप की लोग बोली लगातें है आप की पूछ रहती है .....वाकई में एक शर्मसार करने वाली खबर है इस देश में ...पर .....ये इस फ़िल्मी दुनिया की विडंबना है ....मीना कुमारी से लेकर जीनत ...परवीन ...अदि अदि इतिहास भरा पड़ा है ....उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कमाना करतें है हम सब !!!!!!धन्यवाद जी !!!!Nirmal Paneri

    ReplyDelete
  3. Ekdum sahi baat kahi hai sir...yeh duniya dikhati kuch hai dikhaati kuch hai..aur ander se kuch aur hi hai.

    ReplyDelete